नम आंखों से दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि
बुलंदशहर । जनपद भर के शिक्षण संस्थानाें में शुक्रवार को कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों में शिक्षकों ने छात्रों को शहीदों की गाथा बताई। साथ ही छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम पेश कर सभी को देश के लिए मर मिटने का जज्बा और शहीदों के बलिदान को याद करने पर मजबूर कर दिया।
संतोष इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शहीदाें के बलिदान को बयां करते हुए मार्मिक भाषण सुनाकर उपस्थित सभी की आंखों को नम कर दिया। प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार, विद्यालय के चेयरमैन प्रशांत गर्ग, उपप्रधानाचार्य डीवी सिंह और शिखा शर्मा ने भी छात्राओं को कारगिल दिवस पर प्रकाश डाला। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी कारगिल दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रों के अलावा विद्यालय प्रबंधक मुकेश अग्रवाल, बीएसएफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मनोज, मेजर हरवीर सिंह, प्रधानाचार्य रमेश सिंह, वरिष्ठ आचार्य रामकुमार आर्य और भैया विवेक प्रताप सिंह समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा। खालसा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. कुंज सिंह ने शहीदों की गाथा पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्कूल के अध्यक्ष सरदार जोगिंद्र सिंह समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रमों में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अनूपशहर क्षेत्र के पीडीबीएस महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स की पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसका आयोजन 41यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से किया गया। इस दौरान एनसीसी के कमांड अधिकारी एचपीएस अहलावत, प्राचार्य यूके झा और एनसीसी अधिकारी यजवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। गांव पगौना दोराहा स्थित दुबरूऊ गांव में शहीद उपेंद्र सिंह की प्रतिमा पर भी कार्यक्रम हुआ और शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, डीजेजी कुंवरपाल सिंह, वीके गुप्ता, ब्रजेश चौधरी और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस में भी कारगिल दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक गिरीश चंद्र, उपेंद्र सिंह, दीपक शर्मा और सुनीता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसी तरह डीसेंट पब्लिक स्कूल आदि शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम हुए। कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए गांव कुरली निवासी ऋषिपाल सिंह डागर की प्रतिमा पर किसान नेता चौ.सुन्दरपाल सिंह तेवतिया, ऋषिपाल सिह के पुत्र गौरव डागर, शहीद के बड़े भाई सोहनपाल सिंह, विजयपाल, मांगेराम, शक्ति सिंह सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बीबीनगर क्षेत्र के गांव सैदपुर में पूर्व सैनिकों ने कारगिल शहीद सुरेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण की तथा मिलिट्री हीरोज मैमोरियल इंटर कॉलेज के एनसीसी के छात्रों ने सलामी देकर शहीद के सम्मान में नारेबाजी की। गांव खैरपुर में कारगिल शहीद ओमप्रकाश रधुवंशी की प्रतिमा ग्रामीणों ने फूल मालाएं अर्पित करते हुए शहादत में नारे लगाए। जहांगीराबाद स्थित शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज, नवयुग पब्लिक स्कूल खालौर व प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विधा मंदिर इंटर कालेज, उमा देवी स्कूल, शाईन शिलर व कंतो देवी पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों व सेमिनार का आयोजन किया गया। नवयुग पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रमोद विद्रोही ने व सरस्वती विधा मंदिर में वक्ता चंद्रवीर चौहान व उपेंद्र शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कारगिल विजय दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। खानपुर क्षेत्र के गांव सौझना झांया स्थित पूर्व सैनिक संगठन कै ंप कार्यालय पर सैना की शान पूर्व सैनिको ने कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के बलिदान को नमन के साथ उल्लास पूर्वक मनाया। संगठन अध्यक्ष कैप्टन गोपी सिंह, किसान संगठन अध्यक्ष राजकरन सिंह,सचिव रामबीर सिंह,पूर्व क ैप्टन रामपाल सिंह व राजपाल सिंह, हवलदार मोमराज, लखपत सिंह आदि शामिल रहे। दानपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में देश की खातिर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जांबाज शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश चंद्र मयंक व विशिष्ठ अतिथि इंजी सोमवीर सिंह ने देश के विकसित राष्ट्र होने के बढ़ते कदम पर खुशी व्यक्त की। प्रिंसिपल कैलाश पंवार ने सभी का आभार जताया। शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटस ने नगर में विजय दिवस रैली निकाली। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता भी करवाई गई। यूपी बटालियन एनसीसी खुर्जा के तत्वावधान में हवलदार भूपेंद्र सिंह एवं विद्यालय के एएनओ श्रीचैतन्य हरि शर्मा एवं जूनियर गर्ल्स कैडेट्स की एएनओ कल्पना शर्मा के निर्देशन में निकाली गई। इस अवसर पर योगेश चंद्र गुप्ता, गजेंद्र सिंह मीणा, ललित पाठक, कोमल सिंह, हरकेश कुमार मीणा आदि उपस्थित रहे।