फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की पुलिया से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर की पुलिया से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत
विज्ञापन

नरौरा। थाना क्षेत्र के रामघाट तिराहे के निकट अनूपशहर ब्रांच नहर की पुलिया से बृहस्पतिवार देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, दूसरे को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामलेे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जनपद के मेहरावल निवासी युवक पप्पू अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से रामघाट जा रहा था। बताया गया कि देर शाम करीब आठ बजे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रामघाट तिराहे के निकट अनूपशहर ब्रांच नहर की पुलिया से जा टकराई। हादसे में पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका साथी गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही गंभीर रुप से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। देर शाम तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। गंभीर रुप से घायल युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें