मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
औरंगाबाद। फरार चल रहे सामूहिक दुष्कर्म के मास्टर माइंड को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है।
बता दें कि एक गांव में दो दिन पहले मामा के यहां रहने आई नवविवाहिता से दो लोगों ने गैंगरेप किया था। घटना बताने पर मामा की बेटी की हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस पहले ही एक आरोपी भोले को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बीती रात करीब दस बजे पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गैंगरेप का मास्टर माइंड पप्पू बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाइवे स्थित गांव इस्माइला के निकट खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। बाद में पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
-----
पकड़े गये बदमाश ने अपना नाम पप्पू निवासी सुरजावली बताया है। पुलिस ने बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पप्पू ने ही गैंगरेप की पटकथा लिखी थी, आरोपी को जेल भेज दिया है।
- अवधेश त्रिपाठी, इंस्पेक्टर औरंगाबाद