फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें सावधान: एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए दस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रहें सावधान: एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए दस हजार
विज्ञापन

गुलावठी। शातिर युवक ने स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से एक किसान का एटीएम कार्ड बदलकर दस हजार रुपये निकाल लिए। ग्राम मतनावली थाना धौलाना निवासी किसान अजीत सिंह ने घटना की तहरीर दी है। अजीत के अनुसार गुलावठी के एक नर्सिग होम में उसकी बिटिया ने जन्म लिया था। अस्पताल के खर्चे के लिए वह एटीएम से पैसे निकालने गया। जब पैसे नहीं निकले तो वहां खड़े एक युवक ने उसकी मदद के बहाने कार्ड ले लिया। बाद में उसने कार्ड वापस देकर कहा कि मशीन खराब है। फिर पैसे निकालना। एटीएम से वापस लौटने पर उसके मोबाइल पर उसके खाते से दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें