फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण बेहोश हुईं 13 छात्राएं, हंगामा

विज्ञापन
बुलंदशहर। नरौरा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में सुविधाएं न होने पर हंगामा कर रही छात्राओं को समझाते - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
भीषण गर्मी के कारण बेहोश हुईं 13 छात्राएं, हंगामा
विज्ञापन

नरौरा। थाना क्षेत्र स्थित रामसिंह प्रेमलता कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को भीषण गर्मी के चलते 13 छात्राएं बेहोश हो गईं। इन सभी छात्राओं को नेप्स चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। स्कूल की छात्राओं ने सुविधाएं नहीं होने का आरोप लगाते हुए कॉलेज परिसर में हंगामा किया। पुलिस ने आवश्यक सुविधाएं शीघ्र मुहैया कराने का भरोसा देकर छात्राओं को शांत किया। नेप्स चिकित्सालय में पहुंचे एसडीएम और सीओ ने बीमार छात्राओं का हाल जाना।
रतनपुर स्थित रामसिंह प्रेमलता कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह करीब नौ बजे गर्मी के चलते विभिन्न कक्षाओं की एक के बाद एक करीब 13 छात्राएं बेहोश हो गईं। इसकी सूचना पर एसएचओ दिनेश चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंच गए। इस दौरान एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया, लेकिन समय रहते एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके चलते पुलिस ने जीप और पीआरवी से छात्राओं को नरौरा परमाणु संयंत्र नेप्स चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सक छात्राओं के उपचार में जुट गए। दूसरी ओर कॉलेज की अन्य छात्राएं कॉलेज में आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर हंगामा करने लगीं। छात्राओं ने कुछ कक्षों में पंखा नहीं होने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र शर्मा ने जल्द ही प्रबंधन से कॉलेज में सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा देकर छात्राओं को शांत किया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ विक्रम सिंह ने नेप्स चिकित्सालय पहुंच कर चिकित्सकों से छात्राओं को हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले प्रबंधक
कमरों में पंखों की व्यवस्था है। कॉलेज में सुबह प्रार्थना के बाद छात्राओं के कक्षोें में पहुंचने से पहले ही अधिक गर्मी के कारण कुछ छात्राएं बेहोश हुई हैं। कॉलेज परिवार पूरी तरह छात्राओं के साथ है। - रविंद्र कुमार, प्रबंधक, रामसिंह प्रेमलता कन्या इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें