फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट, नहीं पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट, नहीं पहुंची पुलिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव में दबंगों ने खेत में पहुंचकर युवती और महिला से मारपीट की। विरोध करने पर छेड़छाड़ कर मारपीट की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 19 जुलाई को उसकी पुत्री और पुत्रवधू खेत में पौधे लगा रही थीं। इसी दौरान गांव के ही दो लोग पहुंच गए और गाली गलौच करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट की और जमीन पर गिराकर उनके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर जब पुत्री और पुत्र बधू को ले जाने लगे तो उन लोगों ने फिर से लाठी-डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 100 नंबर पर सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। आरोप है कि चौकी में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें