फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव की तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव के लिए 12 नामांकन फार्म बिकने के बाद अब विराम लग गया है। सभी दावेदारों द्वारा जिला पंचायत सदस्यों को मनाने और अपने पाले में खींचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि सोमवार तक भाजपा अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी। यदि भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा तो मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है।।
विज्ञापन

शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए कोई भी फार्म न खरीदे जाने से अब विराम लग गया है। इसके बाद उप चुनाव की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। सभी दावेदार जीत का दम भरते हुए सदस्यों में अपनी पैंठ बनाने का दम भर रहे हैं। अभी तक 12 फार्म की बिक्री हुई है। जिसमें खरीदार महेंद्र भैया, प्रदीप चौधरी, हरेंद्र यादव, आशा यादव, रेनू चौधरी, रश्मि चौधरी, दिनेश, धर्म सिंह, सुरेंद्र सिंह, टीटू और शशांक भाटी व ओमवीर सिंह हैं। इसमें से चार दावेदार भाजपा के नेता हैं, जो अपनी-अपनी ताल ठोंक रहे हैं। वैसे राजनैतिक सूत्रों की मानें तो सोमवार तक भाजपा अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। लेकिन अगर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया तो सभी दावेदार खुलकर अपना दम दिखाएंगे। बताया जा रहा है कि दावेदारों ने तो कई सदस्यों को अपने पाले में खींचने का काम भी शुरू कर दिया है। नगर के एक होटल में तो रूम लेकर बाकायदा उसको ऑफिस का रूप दे दिया गया है। जहां कई सदस्य आते जाते देखे गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से दावेदार गुपचुप तरीके से मीटिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें