वड़ोदरा क्राइम ब्रांच टीम ने परमाणु संयंत्र से एक कर्मी को किया गिरफ्तार
नरौरा। गुजरात की वड़ोदरा क्राइम ब्रांच की टीम नरौरा परमाणु संयंत्र के एकाउंट सेक्शन में कार्यरत एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। परमाणु संयंत्र में कई ठेका श्रमिकों से भी क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ कर उनके बयान रिकार्ड किए।
थाना पुलिस ने बताया कि गुजरात के वड़ोदरा शहर की क्राइम ब्रांच सायबर क्राइम के इंस्पेक्टर जेके डोडिया के नेतृत्व में वारंट के साथ पुलिस टीम बृहस्पतिवार को नरौरा पहुंची। टीम ने थाना पुलिस को नरौरा परमाणु संयंत्र में कार्यरत कर्मचारी मानकचंद का वारंट पुलिस को दिखाते हुए थाना पुलिस से मानकचंद्र की गिरफ्तार में सहयोग मांगा। जिसके बाद थाना पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस टीम ने नरौरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में पहुंच कर आरोपी मानकचंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस मानकचंद्र को ट्रांजिक्ट रिमांड के लिए अपने साथ लेकर बुलंदशहर चली गई। बताया जाता है कि बडौदरा पुलिस टीम ने संयंत्र में कार्यरत कई ठेका श्रमिकों से भी पूछतांछ कर उनके बयान रिकार्ड किए। मामला कुछ बैंक खातों में गुजरात से नकदी ट्रांसफर होंने से संबंधित है। जिसके सबंध में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धाराओं का वारंट लेकर गुजरात पुलिस नरौरा पहुंची थी।