विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने सिकंदराबाद थाना क्षेत्र निवासी ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता रेखा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी करीब दस वर्ष पूर्व सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव पूचानगर निवासी युवक राहुल पुत्र हीरालाल के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। आरोपी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति राहुल व ससुर हीरालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।