फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महिला के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

शिकारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ खेत पर गांव निवासी युवक ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय वह खेत पर गई थी। तभी रास्ते में ही उसे गांव निवासी एक युवक ने रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। साथ ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने अपने घर पहुंच कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की। साथ ही थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें