फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संशोधित..बालू रेत से भरा डंफर बाइक पर पलटा, दबने से देवर-भाभी और बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत से भरा डंपर बाइक पर पलटा, देवर-भाभी और बच्ची की मौत
विज्ञापन

नरौरा। नेशनल हाईवे पर रतनपुर तिराहे के निकट एक कार को बचाने के चक्कर में बालू से भरा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वहां से गुजर रहे बाइक सवार देवर-भाभी व एक बच्ची डंपर के नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी से डंपर को हटाकर शवों को बाहर निकाला। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतकों की शिनाख्त की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालू से भरा डंपर नरौरा की ओर से डिबाई की ओर जा रहा था। रतनपुर तिराहे पर सामने से तेज रफ्तार कार आ रही थी। उसी को बचाने के चक्कर में डंपर अनियंत्रित हो गया। डंपर पलटने पर वहां से गुजर रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। बाइक सवार तीनों लोगों के शव बुरी तरह से कुचल गए थे। बाइक का रजिस्ट्रेशन चेक करने पर पता चला कि बाइक डिबाई थाना क्षेत्र के गांव प्रकाशपुर निवासी रामबाबू की है। पुलिस ने संपर्क किया तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर शवों की शिनाख्त अपनी पत्नी गीता (40), भाई महिपाल सिंह और चार वर्षीय पुत्री सुरभि के रूप में की। हादसे के बाद से परिजन व ग्रामीण सीएचसी नरौरा पहुंच गए। परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कार को बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे बाइक सवार देवर, भाभी व एक बच्ची दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक नंबर के आधार पर मृतकों की शिनाख्त की गई है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें