फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक की छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित, छह को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्वरक की छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित, छह को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। कृषि विभाग की ओर से जिले में संचालित उर्वरक की दुकानों पर खाद आदि की उपलब्धता और बरती जा रही अनियमितता का पता लगाने के लिए शनिवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, जबकि छह दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग की दो टीमों ने 68 दुकानों का निरीक्षण कर उर्वरक के 22 सैंपल भी लिए है, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर उप कृषि निदेशक डिपिन कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने 32 उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया। यह दुकानदार टीम को देखकर दुकान बंद कर फरार हो गया था। जबकि दो दुकानदारों को मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। साथ ही उर्वरक के 10 सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

इसी तरह जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया के नेतृत्व वाली टीम ने उर्वरक की 36 दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक के स्टॉक से संबंधित अधूरा रिकॉर्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज न मिलने पर पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। साथ ही चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ 12 उर्वरक के सैंपल भी भरे। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। किसी भी उर्वरक विक्रेता को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। उन्हें नियमानुसार ही उर्वरक की बिक्री करनी होगी और स्टॉक की उपलब्धता आदि का पूरा रिकार्ड रखना होगा। निरीक्षण के दौरान उर्वरक के लिए लिए गए सैंपल को जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इन दुकानों के लाइसेंस हुए निलंबित
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान शिव शक्ति खाद भंडार जरगवां, किसान कृषि सेवा केंद्र मुनि, श्री बांके बिहारी एग्रो ट्रेडर्स खुर्जा, सैनी कृषि रक्षा केंद्र खुर्जा, ओम बीज भंडार मुनि और किसान एग्री जंक्शन चोला चौकी उर्वरक की दुकान शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें