फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : 408 विद्यालयों की शुरू हुई जियो टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा : 408 विद्यालयों की शुरू हुई जियो टैगिंग
विज्ञापन

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड-2023 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए जिले के 408 माध्यमिक विद्यालयों की जियो टैगिंग शुरू हो गई है। इस कार्य को पूरा करने के लिए तहसील स्तर पर समिति बना दी हैं। रोजाना होने वाली जियो टैगिंग की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए बोर्ड के निर्देश पर जिले के सभी 408 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन हो चुका है। इसकी रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई है। इसके बाद अब सभी विद्यालयों की जियो टैगिंग होगी। इसके लिए तहसीलवार एसडीएम के नेतृत्व में समिति गठित की गई थी। बोर्ड परीक्षा के लिए फर्नीचर, वायस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे और कम से कम 30 दिन बैकअप वाला डीवीआर होना जरूरी है। परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों से कहा गया है कि वह जियो टैगिंग में गठित समिति का पूर्ण सहयोग करें। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। इस सूची के मिलने पर उसमें शामिल विद्यालयों का एक बार फिर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों को निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें