फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन आयुष अस्पताल की होगी तकनीकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन आयुष अस्पताल की होगी तकनीकी जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर क्षेत्र में निर्माणाधीन 50 बेड वाले आयुष अस्पताल की अब तकनीकी जांच होगी। इसके लिए डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम जांच करने के बाद रिपोर्ट सीडीओ को सौंपेगी। सीडीओ डीएम को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि अनूपशहर क्षेत्र के गांव गहना गोवर्धनपुर में 7.63 करोड़ की लागत से 50 बेड वाले आयुष अस्पताल का निर्माण चल रहा है। विगत 19 अक्तूबर को अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने डीए चंद्र प्रकाश सिंह के साथ इसके निर्माण का निरीक्षण किया था। इस दौरान कुछ तकनीकी खामियां सामने आई हैं। इस पर डीएम सीपी सिंह ने चल रहे निर्माण की तकनीकी जांच करवाने का निर्णय लिया है। इसके निर्माण की तकनीकी जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम बनाई है। इस टीम में क्षेत्र के एसडीएम, जिला आयुर्वेद अधिकारी और पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई शामिल हैं। इसकी जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम को सौंपी जाएगी। इसे संबंधित विभाग के अलावा शासन को भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें