फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्रय केंद्र पर पहुंचा बाजरा, धान व मक्का आने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक क्रय केंद्र पर पहुंचा बाजरा, धान व मक्का आने का इंतजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में खोले गए क्रय केंद्रों में से अभी तक एक ही क्रय केंद्र पर बाजरा ही पहुंचा है। जबकि धान व मक्का आने का इंतजार है और अन्य सभी क्रय केंद्र सूने पड़े हुए हैं। मंडी में फसलों के दाम अधिक मिलने के कारण किसान केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं।
जिले में इस बार धान खरीद के लिए 15 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनका संचालन एक अक्तूबर से हो गया था लेकिन अभी तक एक भी क्रय केंद्र पर धान नहीं पहुंचा है। यहां पर कामन धान 2040 रुपये और ग्रेड-ए का धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। जबकि मंडी में धान का रेट तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है। ऐसे में किसान अपना धान क्रय केंद्र पर लेकर नहीं जा रहे हैं। दूसरी और 15 अक्तूबर से मक्का खरीद के लिए भी 10 क्रय केंद्रों का संचालन कर दिया गया, लेकिन अभी तक एक भी क्रय केंद्र पर मक्का नहीं पहुंची है। इस बार क्रय केंद्र पर मक्का का समर्थन मूल्य 1962 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं, दूसरी ओर मंडी में मक्का कर रेट इससे अधिक मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बाजरा खरीद के लिए भी 10 क्रय केंद्र खोले गए हैं। यहां पर बाजरा का समर्थन मूल्य 2350 रुपये है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम ने बताया कि गुलावठी स्थित एक क्रय केंद्र पर करीब 82 क्विंटल बाजरा की खरीद हुई है। जबकि अभी तक किसी भी धान, मक्का व बाजरा के क्रय केंद्रों पर एक भी दाना नहीं पहुंचा है। किसानों से लगातार संपर्क जारी है, लेकिन मंडी में किसानों को अधिक दाम मिल रहा है। अब फसलों की कटाई व निकासी भी जल्द पूरी हो जाएगी। ऐसे में संभावना बन रही है कि क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें