फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाहियों ने दो भाईयों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत सिपाहियों ने दो भाईयों पर किया हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर रैना में दबंग सिपाहियों ने एससी वर्ग के दो भाईयों पर पिटाई करते हुए जानलेवा हमला किया। बताया गया कि उस दौरान आरोपी शराब के नशे में धुत थे। पीड़ित युवकों के पिता ने मामले का वीडियो भी अफसरों को भेजा और तहरीर दी। लेकिन इसके बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं अब पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अगौता के गांव अकबरपुर रैना निवासी प्रेम कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पुत्र राजकुमार व मनीष की गांव में ही परचून की दुकान है। गत 24 अक्तूबर को दिवाली के अवसर पर उनका पुत्र मनीष मिठाई बांट रहा था। उसी दौरान थाने में तैनात तीन सिपाही गांव में एक व्यक्ति के घर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में धुत आरोपियों ने उनके पुत्र को रास्ते में ही पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही हत्या का भी प्रयास किया। इसी दौरान पीड़ित का दूसरा पुत्र राजकुमार भी वहां पहुंच गया। उसने भी आरोपी सिपाहियों से भाई को पीटने का विरोध किया। लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी और दोनों भाईयों की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी के शिकायत करने पर उन्हें भविष्य में भुगत लेने की धमकी देकर चले गए। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया। पीड़ित ने प्रकरण की शिकायत अफसरों से की और मारपीट का वीडियो भी अफसरों को भेज दिया। साथ ही अगौता थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

जबकि शिकायत करने से आरोपी सिपाही बौखला गए हैं। वह अब पीड़ित को शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों से भविष्य में झूठे मुकदमे में फंसाने और हत्या की आशंका व्यक्त की है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानलेवा हमले में तीन दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने एसएसपी का आदेश होने के बाद कार्रवाई की, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। अहमदगढ़ के गांव डोमला हसनगढ़ निवासी अजीत सिंह ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गत 23 अक्तूबर को दोपहर करीब 1.30 बजे गांव से अहमदगढ़ बाजार से सामान खरीदने गया था। इसी दौरान गांव निवासी ऋषभ, लविस, अमरवीर और जसवीर ने उसे रास्ते में ही रोक लिया। साथ ही आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को एकत्र होते हुए देख आरोपी मौके से हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 25 अक्तूबर को एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने 26 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज की। लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। खुलेआम घूम रहे आरोपी उसे धमका रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें