फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निधि की रुकी हुई 2.50 करोड़ की किस्त मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद निधि की रुकी हुई 2.50 करोड़ की किस्त मिली
विज्ञापन

बुलंदशहर। सांसद भोला सिंह के पिछले कार्यकाल की रुकी सांसद निधि की 2.50 करोड़ की अंतिम किस्त मिल गई है। इस राशि से जिले में होने वाले विकास कार्यों के लिए सांसद ने प्रस्ताव भी उपलब्ध करवा दिए हैं। इसके साथ ही विभागीय अधिकारी आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हर सांसद को सांसद निधि के रूप में पांच साल में 25 करोड़ की राशि दी जाती है। यह राशि प्रत्येक वर्ष पांच करोड़ होती है जो दो बार 2.50-2.50 करोड़ में दी जाती है। इस राशि से सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, श्मशानघाट का निर्माण आदि विकास कार्य करवा सकते हैं। पिछले कार्यकाल में सांसद भोला सिंह को 25 करोड़ में से नौ किस्तों में 22.50 करोड़ की राशि प्राप्त हो गई थी। जबकि आखिरी किस्त लोसभा चुनाव आने के कारण रुक गई थी। इस राशि का विभाग के साथ सांसद को भी इंतजार था। इसके लिए सांसद विभाग को पहले ही विकास कार्यों के प्रस्ताव दे चुके थे। अब यह राशि विभाग को प्राप्त हो गई है। इस राशि के प्राप्त होने से अब सांसद द्वारा दिए गए प्रस्तावाें के आधार पर जनपद में विकास कार्य होंगे। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक सर्वेश चंद ने बताया कि सांसद के पिछले कार्यकाल की निधि की रुकी हुई आखिरी किस्त के 2.50 करोड़ प्राप्त हो गए हैं। इस राशि को जनपद के विकास पर खर्च किया जाएगा। इसके लिए सांसद द्वारा दिए गए विकास के प्रस्तावों पर काम करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियाें का आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें