फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने सामने भिडं़त में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक की मौत
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के कर्णवास मोड़ पर रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, एक महिला समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। महिला को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कर्णवास निवासी गौरव शर्मा (30) पुत्र ओम शर्मा रविवार शाम को अपनी बाइक से डिबाई से वापस गांव लौट रहा था। वहीं, दूसरी ओर डिबाई के गांव बिलौना रूप निवासी सतीश व उनकी पत्नी सन्नो बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कर्णवास मोड़ पर दोनों बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही बाइक सवार युवक गौरव की मौत हो गई। जबकि, सतीश व उसकी पत्नी सन्नो गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से घायल दंपति को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें