फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमारी जमीन पर निर्माण तो अंजाम होगा बुरा’

Sun, 03 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
panchayat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 यदि हमारी  जमीन पर निर्माण हुआ तो अंजाम बुरा होगा। किसान ईंट से ईंट बजा देंगे। रेलवे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के विरोध में किसानों ने रविवार को महापंचायत कर हुंकार भरी। महापंचायत में किसानों ने रेलवे, शासन और प्रशासन पर किसानों की अनदेखी करने का और सरकार पर कौड़ियों के भाव जमीन अधिग्रहित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


रविवार को रेलवे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के विरोध में किसानों ने क्षेत्र के फतेहपुर मकरंदपुर गांव में महापंचायत की। किसानों ने रेलवे विभाग की निंदा करते हुए किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देने का एलान किया। किसान नेता अजय चौधरी ने कहा कि सरकार कौड़ियों के भाव किसानों के जमीन का अधिग्रहण करना चाह रही है।

किसान अपनी समस्या से लगातार रेलवे, शासन और प्रशासन को अवगत करा रहे हैं, लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जबरदस्ती जमीन अधिग्रहण की कोशिश की गई और किसी भी जमीन पर निर्माण की एक ईंट रखी गई तो सरकार की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।
विज्ञापन


किसान अपनी जमीन पर किसी भी निर्माण कार्य को शुरू नहीं होने देंगे। बिजेंद्र सोलंकी ने कहा कि रेलवे किसानों के साथ छल कर रही है। विभिन्न प्रलोभन देकर किसानों को बरगलाने की कोशिश हो रही है। इस मौके पर मोहर सिंह, धर्मवीर शर्मा, अतर सिंह, नवल सिंह, इंद्रमणि शर्मा, रमेश सिंह, सुरेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें