मां काली की शोभा यात्रा नगर में सोमवार को शाम पांच बजे अनाज मंडी से शुरू होगी। हाईवे से पैंठ चौराहे तक यह जुलुस करीब तीन घंटे का समय लेगा। इस दौरान नगर में भी सड़क मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन भीमपुर दौराहे से बड़े वाहनों को इस रूट से डायवर्ट करेगा दिल्ली-बदायूं मार्ग भी चार घंटे के लिए बंद रखा जाएगा।
इस मार्ग पर रात नौ बजे के बाद ही वाहन संचालन सामान्य हो पाएगा। वहीं सिकंदराबाद में सोमवार को नगर में निकलने वाले नवमी के डोलों के मद्देनजर शाम सात बजे से रात्रि दो बजे तक पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। नवमी पर डोले की शोभायात्रा शाम 9 बजे से शुरू होकर रात्रि में दो बजे समाप्त होती है।
कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि बाहर से आने वाले वाहनों की नगर में एंट्री प्रतिबंधित रहेंगी। पुलिस दनकौर रोड, जेवर रोड, कुत्ते की कबर, दादरी चौकी पर बैरियर लगाकर नगर में आने वाले वाहनों को बाहर ही रोककर बाइपास से निकालेगी।