बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद बुधवार को बुलंदशहर के खालौर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा करेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस दौरे को अहम माना जा रहा है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद बुधवार को बुलंदशहर के दौरे पर रहेंगे। वह अनूपशहर तहसील क्षेत्र के खालौर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
जनसभा में हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। आकाश आनंद इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे। जनसभा के जरिए संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर जोर रहने की उम्मीद है।
आकाश आनंद के दौरे को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जनसभा को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी की नजर इस आयोजन के जरिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन की मजबूती पर रहेगी।