फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन दिन में बदल गए बसपा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बसपा हाईकमान ने तीन दिन पहले जिलाध्यक्ष बनाए गए रविंद्र कुमार को पद से हटा दिया है। अब खुर्जा निवासी लक्ष्मण सैनी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि रविंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बगावत शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मेरठ मंडल के पदाधिकारी आए दिन पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। पंचायत चुनाव के मद्देनजर हाईकमान के निर्देश पर जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया है। दो माह पहले कांग्रेस से आए रविंद्र कुमार को तीन दिन पहले जिलाध्यक्ष बनाया गया था। चर्चा है कि इसके बाद पार्टी के एक धड़ ने बगावत शुरू कर दी। बगावत बढ़ती देखकर अब हाईकमान ने तीन दिन में ही रविंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है।
शुक्रवार को हाईकमान ने खुर्जा निवासी लक्ष्मण सैनी को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण सैनी इससे पहले खुर्जा विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सपा सरकार के दौरान वह जिला पंचायत सदस्य भी चुने गए थे। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सैनी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए पार्टी हित में काम किया जाएगा।
विज्ञापन




बूथ कमेटियों के गठन पर की चर्चा
बसपा कार्यालय पर शुक्रवार को मेरठ मंडल प्रभारी सतीश गौतम ने बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा की। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए सतीश गौतम ने कहा कि पंचायत चुनाव के साथ आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में फिर से प्रदेश में पार्टी का परचम लहराना है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी कार्यकर्ता मेहनत करें और बसपा सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। बैठक में योगेंद्र,लक्ष्मी चंद जाटव, राहुल राव, बीपी सिंह, प्रदीप, राकेश सागर, राकेश गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें