फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम की सलामती मांग रहा पूरा परिवार: ड्यूटी के दौरान पोस्ट से लापता BSF जवान, श्रीनगर में तैनात था UP का लाल

Fri, 01 Aug 2025 07:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चोला

सार

शुभम शादीशुदा है, अभी उनके कोई संतान नहीं है। गांव में शुभम की माता पप्पी देवी, छोटा भाई अमित रहते हैं। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण शुभम की कुशलता जानने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित चोला थाना क्षेत्र के गांव निवासी बीएसएफ के जवान के पोस्ट से संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। जवान के लापता होने की सूचना से परिजन परेशान है।

विज्ञापन

गांव सिखेड़ा निवासी अमित सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई शुभम चौधरी बीएसएफ की 60वीं बटालियन में तैनात है। फिलहाल उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में है। बटालियन के अधिकारियों से उन्हें सूचना मिली कि शुभम गुरुवार से ड्यूटी पोस्ट से लापता है। 
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद से ही परिजन परेशान हैं। वह शुभम चौधरी के बारे में जानकारी के लिए उनकी बटालियन के अधिकारियों से संपर्क में हैं। बताया कि उनके पिता स्वर्गीय देवेंद्र सिंह भी बीएसएफ में थे, ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। शुभम शादीशुदा है, अभी उनके कोई संतान नहीं है। गांव में शुभम की माता पप्पी देवी, छोटा भाई अमित रहते हैं। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण शुभम की कुशलता जानने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें