बीएसएफ जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सेना के जवान।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलावठी। गांव भटौना निवासी बीएसएफ जवान की ब्रेन हेमरेज के कारण पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मृतक जवान का नाम सतेंद्रपाल सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह है। जवान का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सेना के जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। गांव भटौना निवासी सतेंद्र पाल सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह बीएसएफ में हवलदार के पद पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता कल्पानी में तैनात थे। वह 1992 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हो गई। सेना के अधिकारियों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। शनिवार सुबह सेना के अधिकारी पश्चिम बंगाल से सतेंद्र पाल सिंह का पार्थिव शरीर गांव लेकर पहुंचे तो परिजन में चीख पुकार मच गई। गमगीन ग्रामीण घर के बाहर एकत्र हो गए। सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि बेटे सौरभ ने दी। सतेंद्र पाल सिंह को एक बेटा सौरभ व बेटी सिमरन है।