फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बीएसए व बीईओ करेंगे स्कूलों के भवनों का भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के सभी 1862 स्कूलों के भवनों का अब भौतिक सत्यापन होगा। यह कार्य बीएसए व सभी 16 बीईओ करेंगे। बीएसए ने शिक्षकों को चेतावनी दी है कि यदि स्कूल में अनियमितता मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने पिछले तीन साल में स्कूलाें को मिली कंपोजिट ग्रांट की राशि से हुए कार्यों की भी जांच कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों राजस्थान के झालवाड़ा में सरकारी स्कूल का भवन गिरने से हुई बच्चों की मौत के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों की सुरक्षा और सुविधाओं का आडिट कराने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी ने परिषदीय स्कूलों के भवनों व सुविधाओं की बदहाली पर डीएम व बीएसए को भौतिक सत्यापन कर व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि उन्होंने स्वयं स्कूलों में पहुंचकर भौतिक सत्यापन की योजना बनाई है। बताया कि इसकी शुरूआत बुधवार से होगी। इस संबंध में डीएम श्रुति से भी वार्ता कर निर्देश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें