फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर भाई को फावड़े से मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में अपने घर से दूसरे घर गीतों में शामिल होने जा रही युवती के साथ गांव निवासी कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पीछे से आ रहे पीड़िता के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर फावड़े से वार कर घायल कर दिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम करीब 8:30 बजे उसकी बहन अपने ही परिवार में गीतों में शामिल होने के लिए पड़ोस में जा रही थी। जैसे ही वह अपने दूसरे मकान के करीब पहुंची तो वहां पहले से ही मौजूद गांव निवासी आरोपी युवक ने उसकी बहन को अकेला देखकर हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। इसी बीच उसके कपड़े भी फट गए। रास्ते में पीछे से उसका भाई भी पहुंच गया। भाई ने विरोध किया तो युवक ने अपने परिवार के अन्य युवकों को बुला लिया। आरोपी युवकों ने फावड़ा लाकर उसके सिर पर मार दिया व लाठी डंडों से भी पिटाई की। शोरशराबा होने पर लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने सुशील कुमार, मनोज कुमार, निशांत और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें