फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई निकला कसाई: घर में सो रही बहन का किया अपहरण, खाली प्लॉट में ले जाकर की दरिंदगी; पिता ने रंगे हाथों पकड़ा

Sat, 02 Nov 2024 08:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

बेटी को तलाश करने के दौरान मकान से कुछ दूरी पर खाली पड़े प्लॉट में उन्हें बेटी के चीखने की आवाज आई। जिस पर वह मौके पर पहुंचे तो पीड़ित का ही बड़ा भाई वहां मौजूद था। आरोपी ने उनकी बेटी का मुंह दबा रखा था और वह आपत्तिजनक स्थिति में था। 
विज्ञापन
भाई ने किया छह साल की बहन से दुष्कर्म - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छह वर्षीय मासूम बच्ची को शुक्रवार देर रात उसका 19 वर्षीय तहेरा भाई ही अपहरण कर अपने साथ ले गया। आरोपी ने घर से कुछ दूरी पर ही एक खाली पड़े प्लॉट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात की। बच्ची को ढूंढ़ रहे उसके पिता व अन्य परिजन उसके चीखने की आवाज पर मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री छह वर्षीय व छोटी पुत्री तीन वर्ष की है। शुक्रवार की रात में पत्नी कमरे में छोटी बेटी के साथ सोई हुई थी। बड़ी बेटी अलग चारपाई पर सो रही थी। उनकी माता कमरे के बाहर छप्पर में सो रही थी। रात में करीब एक बजे जब पीड़ित वापस घर पहुंचा तो बड़ी बेटी घर में मौजूद नहीं थी। पत्नी से बेटी के बारे में पूछने पर बताया कि वह चाचा के घर पर होगी। 

उन्होंने अपने भाई के घर जाकर बेटी के बारे में जानकारी की तो वहां भी बेटी नहीं मिली। इसके बाद वह, अपने भाई और परिवार के लोगों के साथ बेटी को तलाश करने लगे। बेटी को तलाश करने के दौरान मकान से कुछ दूरी पर खाली पड़े प्लॉट में उन्हें बेटी के चीखने की आवाज आई। इस पर वह मौके पर पहुंचे तो पीड़ित के ही बड़े भाई का 19 वर्षीय पुत्र वहां मौजूद था। 

आरोपी ने उनकी बेटी का मुंह दबा रखा था और वह आपत्तिजनक स्थिति में था। उन्होंने बेटी को बंधन मुक्त कराते हुए आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। बताया कि घटना को लेकर उनकी बेटी अभी भी डरी सहमी है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 यौन उत्पीड़न, पाक्सो अधिनियम और बीएनएस की धारा 64 दुष्कर्म के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तारी आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज भेज दिया गया है।

बाद में तरमीम की पुलिस ने दुष्कर्म की धारा
परिजनों ने आरोपी को मौके से बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दबोचकर पुलिस को सौंपा था। लेकिन, उसके बाद भी पुलिस ने मामले को यौन उत्पीड़न, पॉक्सो अधिनियम के तहत ही दर्ज किया। बाद में मामले की तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा मुकदमे में तरमीम की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर बाद में दुष्कर्म की धारा तरमीम की गई है।

घर की नहीं है चहारदीवारी
पीड़ित पिता ने बताया कि वह पल्लेदारी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता है। मकान में एक कमरा बना हुआ है और बाहर के हिस्से में उन्होंने छप्पर डाला हुआ है। बाहर की ओर चहारदीवारी भी नहीं है। इससे किसी के भी घर में आने की आशंका हमेशा बनी रहती है। आरोपी युवक उनका रिश्ते में सगा भतीजा लगता है। वह उनके घर में कब घुसा इसकी किसी को जानकारी नहीं है। बेटी अभी डरी सहमी है, इस कारण वह कुछ बता नहीं रही है।
विज्ञापन

बच्ची का अपहरण उसके ही तहेरे भाई ने किया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। आरोपी ने बच्ची को घर से उठाया था या दूसरे पड़ोसी के घर से, इसकी जानकारी की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें