फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: देवर ने तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सिपाही की पत्नी के साथ देवर ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे अकेला देखकर तमंचे के बल पर वारदात की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी परिजनों द्वारा ही कराया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि उनके पति गाजियाबाद में पीएसी में तैनात हैं। पीड़िता का मकान लगभग 200 गज में है। जिसमें दो कमरे नीचे बने हुए हैं और दो कमरे ऊपर बने हुए हैं। पीड़िता का देवर अपने परिवार के साथ ऊपर वाले कमरों में रहता है और पीड़िता नीचे वाले कमरों में अपने परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि 21 जुलाई को पीड़िता के पति घर आए हुए थे। सुबह करीब 10 बजे के लगभग पीड़िता के पति किसी काम से बाहर गए थे और सास ससुर और नंद खेत पर काम करने गए थे। उसी दौरान पीड़िता को अकेला देखकर देवर ने तमंचे के बल पर डरा धमका कर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने जब विरोध करते हुए शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने तमंचे की बट से हमला कर दिया और पिटाई की। इसके बाद आरोपी ने तमंचे के बल पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी के शिकायत करने पर हत्या की धमकी दे भाग निकला। पीड़िता ने पूरा मामला अपने माता-पिता को फोनकर बताया। इसके बाद वह लोग भी मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने बताया कि चोला थाने पर उसी दिन तहरीर दे दी थी। कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल तक नहीं कराया। पीड़िता के पिता ने ही सरकारी अस्पताल में चोटों का मेडिकल कराया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




कोट

मामला संज्ञान में आया है। गहनता से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें