फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुलंदशहर में मालगाड़ी की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, रेलवे लाइन पार करते समय हादसे का हुए शिकार

Wed, 18 Mar 2026 11:10 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

खुर्जा के कलंदरगढ़ी गांव में बुधवार रात रेलवे ट्रैक पार करते हुए जीजा हरि किशन और साले सोनू की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसे में जीजा-साले की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा के कलंदरगढ़ी गांव में रेलवे लाइन पार करते हुए जीजा-साले ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


गांव कलंदरगढ़ी निवासी सुरेश ने बताया कि उनका छोटा भाई हरि किशन (32) हरियाणा के पानीपत में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पानीपत में ही हरि किशन अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहता था। हरि किशन के साले सोनू (28) की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। इसी के चलते हरि किशन अपने साले सोनू को दवा दिलाने के लिए बुधवार को खुर्जा आए थे।

खुर्जा में दवा दिलाने के बाद रात करीब आठ बजे वह गांव आ रहे थे। गांव के बाहर ऑटो से उतरे और इसके बाद पैदल घर की ओर आने लगे। तभी पैदल रेलवे ट्रैक पार करते हुए हरि किशन और सोनू मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तभी गांव के अन्य लोग भी वहां आ गए, जिन्होंने हादसे की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजन व ग्रामीण शव को लेकर जटिया अस्पताल पहुंचे, जहां पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से जीजा व उनके साले की मौत हो गई। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें