फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बना बरमदपुर-बागवाला मार्ग नौ गांव करेंगे चुनाव बहिष्कार

Tue, 10 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के युवा विंग के अध्यक्ष गुड्डू प्रधान। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
बरमदपुर-बागवाला सड़क निर्माण नहीं होने पर नौ गांवों के लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। यह फैसला रामलीला मैदान में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की महापंचायत में लिया गया। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं हल नहीं होने पर करो या मरो का नारा दिया।  
विज्ञापन


महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष गंगाप्रसाद ने कहा कि बरमदपुर-बागवाला नहीं बनने से नौ गांवों के लोग प्रभावित हैं। उन्होंने आह्वान किया कि 9 गांवों के लोग विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। भाकियू कार्यकर्ता रास्ते पर इस सूचना के बैनर लगाएंगे।

 उन्होंने कृषि को उद्योग का दर्जा देने की भी मांग की। भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक है। भाकियू नेता वीरपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि जीवन भर किसान हित के लिए लड़ते रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह ने किसानों से अपनी समस्याओं को हल कराने के लिए करो या मरो का आह्वान किया।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष सेंसरपाल, बदरे आलम, महेश गिरि, ऋषिपाल तेवतिया, डालचंद गिरि, प्रदेश संगठन मंत्री नाबेद पठान, करतार सिंह, कै.राजेंद्र पाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता ओमवीर सिंह ने की तथा संचालन मा.रामभूल सिह ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें