फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन, आपूर्ति ठप

Tue, 24 May 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहले से ही बेहाल पड़ी बिजली व्यवस्था को आंधी-बारिश ने पटरी से उतार दिया। जनपद के 50 से अधिक बिजलीघरों पर मंगलवार देर शाम तक ब्रेकडाउन की स्थिति है। करीब 40 से अधिक लाइनें टूट गई हैं और करीब 300 से ज्यादा पोल उखड़ गए। कारपोरेशन को आंधी-बारिश से करीब 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को जिलेभर में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। बुलंदशहर, खुर्जा, खुर्जा जंक्शन, जहांगीरपुर, सिकंदराबाद, गुलावठी, जहांगीराबाद, अनूपशहर, ऊंचागांव, अहार, शिकारपुर आदि क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के साथ काफी तेज आंधी आई। इसके कारण करीब 50 से ज्यादा बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन हो गया।

आलम ये है कि लाइनें टूटने के कारण अभी तक इन बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन की स्थित बनी हुई है। करीब 40 से ज्यादा एचटी और एलटी लाइनें टूट गई हैं। इसके अलावा करीब 300 से ज्यादा पोल उखड़ गए हैं। इससे पावर कारपोरेशन को करीब 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।   
विज्ञापन


400 से ज्यादा गांवों की गुल है बिजली
बुलंदशहर, सिकंदराबाद, जहांगीराबाद, खुर्जा के कई क्षेत्र समेत जंक्शन, जहांगीरपुर आदि नगरों की बिजली आपूर्ति ठप है। इसके अलावा शिकारपुर, जहांगीराबाद, डिबाई, खुर्जा, स्याना, औरंगाबाद, पहासू, छतारी, सिकंदराबाद, खानपुर, बुगरासी, गुलावठी आदि क्षेत्र के करीब 400 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।


आंधी-बारिश के कारण पावर कारपोरेशन को काफी नुकसान हुआ है। करीब 40 से अधिक लाइनें और करीब सैकड़ों पोल गिर गए हैं। लाइन और पोलों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार तक जिलेभर की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता

उद्योगों को करोड़ों का नुकसान दे गई आंधी-बारिश
सोमवार को आई आंधी-बारिश उद्योग जगत को करोड़ों का नुकसान दे गई। तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित होने से औद्योगिक क्षेत्र स्थित सैकड़ों इकाइयों में उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया। मंगलवार सुबह तक केवल आधे क्षेत्र की आपूर्ति सुचारू हो सकी। अफसरों ने मंगलवार देर शाम तक आद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारू होने का दावा किया है।


सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में करीब 250 फैक्ट्रियां हैं। इनमें मुख्यत: सीमेंट, टाइल्स, पेंट, केमिकल, चावल, फोम शामिल हैं। सोमवार को आई आंधी-बारिश के कारण पेड़ गिरने से जोखाबाद विद्युत उपकेंद्र की, शेरपुर में दो स्थानों पर, रजपुरा में दो स्थानों पर, सांवली में एक स्थान पर पोल टूटने के कारण आद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

मंगलवार सुबह तक आधे क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई प्रवेश गिरी का कहना है कि मंगलवार शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं, इंडियन इंटस्ट्रीज एसोशिएसन के चेयरमैन प्रवीन कुमार गर्ग का कहना है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उत्पादन प्रभावित हुआ और करोड़ों का नुकसान हुआ है।

चोला के 32 गांवों में आपूर्ति ठप
आंधी-बारिश के कारण बिजलीघर क्षेत्र के गांव नवादा के जंगल में करीब 10 पोल और लाइन उखड़ गए। इसके चलते बिजलीघर से जुड़े 32 गांवों में सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। खानपुर, दाउदपुर, खबरा, कादिलपुर, नगला बंसी, शेरपुर, नगला इलाहाबाद, ख्वासपुर, सुल्तानपुर, धमेड़ा, लोहाकर, सिखेड़ा, पचौता, कनकपुर आदि गांवों की बिजली ठप हो गई। जेई अनिल कुमार ने बताया कि काम चल रहा है। एक-दो दिन में बिजली सुचारु होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें