फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: वंदे भारत एक्सप्रेस का ब्रेक जाम; टला हादसा, यात्रियों को किया दूसरी ट्रेन में शिफ्ट

Sat, 08 Oct 2022 02:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर बनारस जा रही थी। सुबह करीब 7.25 बजे दनकौर और वैर स्टेशन के बीच में एक्सप्रेस का ब्रेक जाम हो गया। पोर्टर की सूझ बूझ के बाद ट्रेन को रोक लिया गया।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से चलकर बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का दनकौर- वैर स्टेशन के पास ब्रेक जाम हो गया। हालंकि चलती हुई ट्रेन का ब्रेक जाम होने व पोर्टर की सूझबूझ से हादसा टल सका। वैर स्टेशन पर टीएक्सआर के स्टाफ  ने सही करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद लोको पायलट के जरिए एक्सप्रेस को खुर्जा जंक्शन पर लाया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद 1200 यात्रियों को ईसीआर में शिफ्ट कर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर बनारस जा रही थी। सुबह करीब 7.25 बजे दनकौर और वैर स्टेशन के बीच में एक्सप्रेस का ब्रेक जाम हो गया। पोर्टर की सूझ बूझ के बाद ट्रेन को रोक लिया गया। दनकौर पर वंदे भारत एक्सप्रेस के रुकने से रेलवे अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। टेक्नीशियन से लेकर अन्य कई रेलवे कर्मचारी और अधिकारी एक्सप्रेस के पास पहुंच गए। जिसके बाद एक्सप्रेस को लोको पायलट के जरिए खुर्जा जंक्शन पर लाया गया। जहां पर एक्सप्रेस में सवार करीब 1200 यात्रियों को एंप्टी कोचिंग रेल (इसीआर) में शिफ्ट कर उन्हे रवाना किया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12:55 बजे यात्रियों को रवाना किया गया। हालांकि, अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस खुर्जा जंक्शन पर ही खड़ी है, जिसे टेक्नीशन द्वारा सही करने का प्रयास किया जा रहा है।

 वंदे भारत एक्सप्रेस के ब्रेक जाम होने पर एक्सप्रेस को लोको पायलट के जरिए खुर्जा जंक्शन पर लाकर यात्रियों को अन्य ट्रेन में शिफ्ट कर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया है। ट्रेन को सही करने का प्रयास किया जा रहा है। - घनश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, खुर्जा जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें