फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लालची: बाइक के बदले बुलेट और फिर मांगी कार, न देने पर तोड़ा रिश्ता; बंट चुके थे कार्ड

Sun, 29 Jan 2023 08:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी वर पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
दहेज में कार ना मिलने पर लड़के वालों ने तोड़ा रिश्ता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली देहात क्षेत्र की एक युवती का रिश्ता तय होने के बाद युवक पक्ष ने कार की मांग कर दी। आरोप है कि सगाई के बाद युवक द्वारा पहले बाइक के बदले बुलेट और फिर कार की मांग की जाने लगी। सगाई कार्यक्रम में भी लड़की के पक्ष के लाखों रुपये खर्च हो गए। सात फरवरी को बरात आनी थी। अब आरोपियों ने शादी से इंकार कर दिया है। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा के गांव बल्लूखेड़ा निवासी सचिन के साथ तय की थी। सात फरवरी 2023 को शादी होनी थी, जिसके लिए कार्ड बांटने समेत होटल आदि बुक किए जा चुके थे। इससे पहले 20 मार्च 2022 को सगाई कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें करीब छह लाख रुपये खर्च किए गए। सगाई कार्यक्रम में सोने के जेवरात, नगदी, 35 जोड़ी कपड़े, 35 लोगों की विदाई आदि खर्च शामिल थे। इसके अलावा त्योहारी सीजन में भी करीब 1.05 लाख रुपये खर्च किए गए। शादी में बुलेट मोटरसाइकिल के लिए 2.05 लाख रुपये दिए गए।

इसके बाद लड़के पक्ष द्वारा कार की मांग की जाने लगी। लड़के पक्ष द्वारा कार दिए बगैर उनकी पुत्री को घर में रखने से इनकार कर दिया। मायके पक्ष के कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी वर पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें