फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुकिंग एक हजार से अधिक, खानपुर में पहुंचे मात्र 200 गैस सिलिंडर

विज्ञापन
खानपुर की गैस एजेंसी पर सिलिंडर पाने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/खानपुर। जिले में गैस की कमी से निजात नहीं मिल पा रही है। नगर से लेकर देहात तक एजेंसियों पर रोजाना की तरह शुक्रवार को भी लाइन लगी रही। वहीं, दूसरी ओर खानपुर में एक सप्ताह बाद एजेंसी पर 200 सिलिंडर पहुंचे, जबकि बुकिंग एक हजार से अधिक रहीं। ऐसे में दूसरे उपभोक्ता बिना सिलिंडर लिए वापस लौटने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

खानपुर कस्बे में गैस की किल्लत दूर नहीं हो रही है। नगर की एक मात्र गैस एजेंसी पर पिछले एक सप्ताह से सिलिंडर नहीं थे। ऐसे में उपभोक्ता रोजाना संपर्क करने के साथ चक्कर लगा रहे थे। शुक्रवार को जब एजेंसी पर 200 सिलिंडर पहुंचे तो इसकी सूचना पाते ही उपभोक्ता पहुंच गए। लाइन में लगने के बाद भी अधिकतर उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिला तो वह मायूस होकर अपने घर वापस लौट गए।
उपभोक्ता राजेश व प्रीतम ने बताया कि सिलिंडर पाने के लिए शुक्रवार सुबह से ही नगर की भारत गैस एजेंसी पर ग्राहकों को लंबी लाइन लग गई। 11 बजे के बाद गोदाम पर 200 सिलिंडर की आपूर्ति हुई। कम सिलिंडर आने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। एजेंसी मालिक राधेश्याम सिंह ने बताया एजेंसी पर 200 सिलिंडर आए थे। यह सिलिंडर पुरानी बुकिंग वाले ग्राहकों को दिए गए हैं, जबकि शेष उपभोक्ताओं को शनिवार को सिलिंडर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर नगर से लेकर देहात तक तमाम एजेंसियों पर सिलिंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। सिलिंडर के लिए परेशान उपभोक्ता सुबह से गोदाम पहुंच कर लाइन में लग रहे हैं। दिन में लोड न आने पर मायूस होकर खाली हाथ वापस घर लौट रहे हैं। उपभोक्ता सतेंद्र और राजाबाला आदि ने बताया कि चार दिन से लगातार गोदाम व एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। जब तक नंबर आता है तब तक सिलिंडर खत्म हो जाता है। एजेंसी पर यहां कोई जानकारी देने वाला भी नहीं है जो बता सके कि सिलिंडर कब मिलेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह का कहना है कि जिले में सिलिंडर की कमी नहीं है। लगातार एजेंसियों से संपर्क कर सिलिंडर का वितरण करने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का भी निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही शादी-विवाह व अन्य आयोजन के लिए सिलिंडर की मांग के लिए आवेदन लगातार आ रहे हैं। इनकी डिमांड पूरी करने के लिए पेट्रो कंपनियों को भेजा जा रहा है। इन्हें जल्द ही सिलिंडर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें