फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बोलेरो की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, चालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर सोमवार को शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के साईं मंदिर के पास एक अनियंत्रित बोलेरो कार ने सामने से आ रहे टेंपो में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। इस हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बुलंदशहर की ओर से सवारियां लेकर एक टेंपो शिकारपुर की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह साईं मंदिर के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसमें टेंपो के परखच्चे उड़ गए।
राहगीरों ने क्षतिग्रस्त टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में टेंपो चालक शकील (46), निवासी मिर्जापुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों की पहचान राजीव शर्मा निवासी फूल बाग कॉलोनी शिकारपुर, पूजा व उनका 11 वर्षीय पुत्र मोहित निवासी खालोर अनूपशहर और सूर्यदेव निवासी अजनारा शिकारपुर के रूप में हुई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें