फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहिबा...फर्जी हैं बिजली के आंकड़े

Thu, 07 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
dm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आप शायद पढ़कर चौंक जाएंगे कि बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद के कई बिजलीघरों के अलावा डिबाई और जहांगीराबाद में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। पावर कारपोरेशन यह आंकड़ा किसी आम आदमी को नहीं बल्कि जिले की मुखिया डीएम को भेज रहा है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति के फर्जी आंकड़े जनपद की मुखिया के फटकार से बचने के लिए अफसरों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। पावर कारपोरेशन अफसरों को प्रत्येक बिजलीघर द्वारा आपूर्ति का आंकड़ा सप्ताह में जिलाधिकारी को भेजना होता है। दफ्तर में बैठे ऑपरेटर मन मुताबिक आंकड़ा तैयार कर रहे हैं।

इसके बाद यह आंकड़ा जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है। आंकड़ों में बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद के कई बिजलीघरों के अलावा जहांगीराबाद और डिबाई टाउन को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दर्शायी जा रही है। जबकि हकीकत कोसों दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें