फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसेना। क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी प्रदीप कुमार (33) का शव सोमवार की शाम करीब 8 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय परिजन बागड़ जाहरवीर बाबा के दर्शन करने के लिए गए हुए थे और प्रदीप घर पर अकेला था। जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसी ग्रामीणों ने घर जाकर देखा तो प्रदीप का शव फंदे पर लटका हुआ था। ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी। मंगलवार सुबह जब परिजन गांव पहुंचे तो उन्होंने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को फंदे से उतार लिया और गंगा घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें