फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुर्जा के पास नहर में मिला लापता छात्र का शव, 16 अगस्त से था गायब; लेकर निकला था आधार और कपड़े

Tue, 18 Aug 2026 09:07 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
बच्चे का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के असावर गांव निवासी और वर्तमान में यमुनापुरम में रह रहे एक छात्र का शव सोमवार को खुर्जा के पास नहर में मिला। मृतक की पहचान 16 वर्षीय वंश चौधरी पुत्र कुलदीप चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वंश 16 अगस्त की शाम करीब 5 बजे घर से निकला था। जाते समय वह 700 रुपये, आधार कार्ड और कपड़े साथ ले गया था। घर से एक पत्र भी मिला है। इसके बाद से वह लापता था। परिजनों की शिकायत पर तलाश शुरू की गई थी। सोमवार को खुर्जा के पास नहर में वंश का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पत्र को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रख लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें