नहर किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा में नहर किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की शिनाख्त के प्रयास में थाना पुलिस जुटी है। मृतक के सिर में गहरे चोट के निशान बताये जा रहे हैं।