फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: श्मशान घाट के भवन में जंगले से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव अमरगढ़ स्थित श्मशान घाट में बृहस्पतिवार देर शाम एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अमरगढ़ निवासी लोकेश (30) के रूप में हुई है। युवक की संदिग्ध हालत में मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बृहस्पतिवार शाम श्मशान घाट की ओर गए ग्रामीणों ने वहां बने भवन के जंगले से शव लटकता देखा। कुछ ही देर में मौके पर अन्य ग्रामीण व राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची अमरगढ़ चौकी पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें