फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रेलवे फ्लाईओवर के नीचे मिले शव की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में कृष्णगंज रेलवे फ्लाईओवर के नीचे ट्रेन की चपेट में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। शव की शिनाख्त इस्लामनगर निवासी 30 वर्षीय जावेद के रूप में हुई है। हालांकि जावेद यहां कैसे पहुंचा पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल को फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला था, इसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया और पहचान के प्रयास शुरू किए गए। अब पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के समय मृतक वहां किस कार्य से पहुंचा था और किन परिस्थितियों में हादसा हुआ, यह अब भी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें