सूचना मिलने पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह, सीओ खुर्जा शोभित कुमार और खुर्जा नगर व खुर्जा देहात थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह रेलवे के कीमैन ने पुलिस को सूचना दी कि खेत के किनारे पेड़ के नीचे शव पड़े हैं। सूचना पर जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही थी, लेकिन महिला का पति अपीश्वर अभी फरार है। ऐसे में हत्या की भी संभावना हो सकती है।
मौके पर दो अलग अलग जगह पर सात चिप्स, एक कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल, एक पराठा और एक सेब मिला। वहीं दोनों के मोबाइल भी टूटे थे। महिला देवी सरकार का शव रस्सी के फंदे से लटका था। वहीं जमीन पड़े सरल और बच्ची सावंती के शव में गर्दन पर भी रस्सी के निशान थे।
खेत के किनारे मिले युवक, महिला और बच्ची के शव के मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद जल्द घटना को खुलासा किया जाएगा।
- दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी