फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 100 और 200 मीटर दौड़ में बॉबी कुमार रहे अव्वल

विज्ञापन
सिकंदराबाद के जेएस कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत: सं
विज्ञापन
सिकंदराबाद। बुधवार को नगर के जेएस कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय के संरक्षक नितिन भटनागर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।
विज्ञापन

ऊंची कूद में शैलेश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में बॉबी कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 400 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर और 2000 मीटर दौड़ में हर्ष भाटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में उस्मान ने प्रथम स्थान पाया। तस्तरी फेंक और भाला फेंक में दलबीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो स्वप्ना उप्रेती ने कहा कि यह खेलकूद प्रतियोगिता महाविद्यालय में शारीरिक विकास और खेलों के प्रति विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। महाविद्यालय के संरक्षक नितिन भटनागर ने विद्यार्थियों को अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी ऊर्जा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर खेलकूद संयोजक प्रो होशियार सिंह,प्रो मुजफ्फर हुसैन, प्रो विनोद कुमार यादव, अरविंद कुमार, अंजलि सिंह, संगीता, फरजाना व नीरज कुमार समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें