फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा बना जिला पंचायत परिषद का सदन

Sat, 23 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक लेते अध्यक्ष हरेंद्र यादव। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों की लड़ाई के बीच अब जिला पंचायत सदन अखाड़ा बन गया है। शनिवार को बोर्ड बैठक के दौरान अनौपचारिक चर्चा के बीच वार्ड 47 में विकास कार्यों को लेकर सदस्य आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


हालात यहां तक पहुंच गए कि सदन से ही एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर एसएसपी को भेजी गई। बाद में एक सदस्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर जाति सूचक  शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी ।

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शनिवार को साढ़े 11 बजे शुरू हुई। चर्चा के दौरान वार्ड 47 में विकास कार्यों का मुद्दा उठा। वार्ड की महिला सदस्य के पति के बोलने पर दूसरे सदस्य कल्यान ने आपत्ति जताई । इसी पर मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन


सदन से ही जिला पंचायत सदस्य कल्यान पुत्र रेतवी निवासी भोपतपुर ने महिला सदस्य के पति पर धमकाने का आरोप लगा एसएसपी को तहरीर भिजवाई। वहीं, महिला सदस्य ने कल्यान पर गाली-गलौच और हाथापाई का आरोप लगाया और बैठक के बाद कल्यान के खिलाफ सिटी कोतवाली में जाकर तहरीर दी।

 वार्ड 14 के जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार वाल्मीकि  ने बताया कि सदन में चर्चा के दौरान अध्यक्ष से पूछा कि उनके वार्ड में जो काम करवाए गए हैं वह किसके प्रस्ताव से पास हुए हैं? अजय कुमार ने बताया जब मेरी ओर से कोई प्रस्ताव ही नहीं दिया गया तो कार्य कैसे लगा दिए गए?

आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और जाति सूचक शब्द बोले। इसका विरोध सदस्य सुनील चरोरा, पंकज प्रधान, रश्मि चौधरी, अलका शर्मा, रेनू सिंह और अंजू वाल्मीकि ने भी किया। अजय वाल्मीकि ने जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पूर्व अध्यक्ष की सीट पर आपत्ति
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव की कुर्सी अध्यक्ष के बराबर में लगाई गई है। बाकी सदस्यों के लिए नीचे कुर्सिया डाली गई हैं। सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष आशा यादव की कुर्सी पर आपत्ति दर्ज करा सब के साथ बैठाने की मांग की।

वार्ड-47 पर पूछे गए सवाल को लेकर जिला पंचायत सदस्य कल्यान ने उनके साथ हाथापाई और बदसलूकी की। पुलिस में शिकायत कर दी  गई है। मेरे पति पर लगाया  गया धमकी का आरोप  गलत है।  -जिला पंचायत की महिला सदस्य

जिला पंचायत की महिला सदस्य के पति ने भरे सदन में धमकी दी। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की है। -कल्यान, जिला पंचायत सदस्य

जवाब मांगने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदन में मुझे जाति सूचक शब्द बोले। अमर्यादित भाषा को प्रयोग किया। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दे दी है। अजय वाल्मीकि, सदस्य जिला पंचायत

कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने मुझ से पैसे मांगे थे और वसूली के लिए दबाव भी बना रहे हैं। सदन की मर्यादा का ध्यान रखा गया। मैने किसी के खिलाफ अपशब्द नही बोले। सब आरोप झूठे हैं।  -जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव

जिला पंचायत ने कहा सब कुछ रहा सामान्य
जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला पंचायत की बैठक अध्यक्ष हरेंद्र यादव की अध्यक्षता में  शांतिपूर्वक और अनुशासित ढंग से पूरी हुई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें