फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की मासिक बोर्ड बैठक 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की मासिक बोर्ड बैठक 27 को
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पालिका सभागार में शनिवार 27 मार्च को मासिक बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें गत माह स्थगित हुई बोर्ड बैठक समेत नए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बार भी बैठक में हंगामे की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बीते माह 17 फरवरी को बोर्ड बैठक हुई थी। इसमें प्रस्तावों पर विचार-विमर्श से पूर्व ही सभासदों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में हंगामा शुरू कर दिया था। इस पर बैठक को स्थगित कर दिया गया था। पिछले माह हुई बोर्ड बैठक में वार्षिक समितियों का गठन करने, गो आश्रय स्थल पर कर्मचारी तैनात करने, गोवंशों के लिए चारा, भूसा व पानी की व्यवस्था करने, स्याना रोड और शिकारपुर रोड पर बस संचालन के लिए प्राइवेट बस अड्डे की व्यवस्था शुरू करने, शहर के कुछ वार्डों में आउट सोर्सिंग से सफाई व्यवस्था कराने की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी थी। इन मुद्दों पर इस बार चर्चा होगी। इसके अलावा पूर्व में हुए कुछ कार्यों के भुगतान के बिल भी इस बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने बताया कि शनिवार को बोर्ड बैठक होगी। इसका एजेंडा सभी सभासदों को भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें