फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: सड़क किनारे मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी

Thu, 18 Dec 2025 03:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

25 वर्षीय मृतक गौरव गांव अचलपुर का निवासी बताया जा रहा है। वह रिश्तेदारी से घर के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र में पहासू रोड स्थित टक्कर नगलिया के निकट सड़क किनारे एक 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव अचलपुर निवासी गौरव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौरव अपनी निजी रिश्तेदारी से घर के लिए निकला था, तभी रास्ते में यह घटना हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने गौरव की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि गौरव को किसी ने रास्ते में रोका और उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें