कोतवाल ने गर्भवती महिला को किया रक्तदान
बुलंदशहर। नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को चिकित्सकों ने खून की कमी होने की जानकारी परिजनों को दी। महिला का ब्लडग्रुप बी निगेटिव था, जो कि काफी कम लोगों का होता है। इस मामले की जानकारी नगर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह को मिली। जिसके बाद उन्होंने महिला रेखा पत्नी कृष्णपाल सिंह निवासी ग्राम जाड़ौल थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर के लिए अपना बी निगेटिव ब्लड डोनेट किया। नगर कोतवाल के सराहनीय कार्य की एसएसपी व महिला के परिजनों ने प्रशंसा की है।