फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-रालोद प्रत्याशी को ले गई पुलिस, समर्थकों ने पथराव कर तोड़ी जीप

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा-रालोद प्रत्याशी को ले गई पुलिस, समर्थकों ने पथराव कर तोड़ी जीप
विज्ञापन

शिकारपुर/बुलंदशहर। रालोद-सपा समर्थित शिकारपुर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी मोनिका सिंह को उनके गांव मुकेरा से पुलिस द्वारा सिक्योरिटी दिलाने के बहाने साथ ले जाने के विरोध में ग्रामीण भड़क गए। प्रत्याशील समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक पुलिसकर्मी को भी मामूली चोट आई है। घटना के बाद सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को खदेड़ा।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकेरा निवासी मोनिका सिंह राष्ट्रीय लोक दल और सपा के समर्थन से शिकारपुर ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी हैं। मोनिका सिंह के पति हुकम सिंह ने बताया बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर पुलिस की दो गाड़ियां उनके आवास पर पहुंची। पुलिस ने मोनिका सिंह को जबरदस्ती अपने साथ पुलिस सिक्योरिटी देने के बहाने कार में बैठा लिया। उधर यह जानकारी मिलते ही उनके पर समर्थक भड़क गए। उन्होंने पुलिस की दूसरी गाड़ी को घेर लिया और पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए जबकि, चालक रामकुमार को हल्की चोट आई है। पुलिस की गाड़ी पर पथराव होने के बाद कई थानों की पुलिस को मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद ग्रामीणों को खदेड़ा गया। पुलिस मोनिका सिंह को ब्लॉक कार्यालय ले गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ब्लॉक पहुंचे ग्रामीण
गांव वालों में चर्चा शुरू हो गई कि मोनिका सिंह से ब्लॉक दफ्तर पर किसी कागज पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए गए हैं। इसके बाद ग्रामीलण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए और वहां प्रदर्शन किया। इ ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश भी की। मोनिका सिंह ब्लॉक कार्यालय से बाहर आ गईं तभी ग्रामीण वापस लौटे।
प्रत्याशी पति पर महिला ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट
शिकारपुर। सपा-रालोद की प्रमुख प्रत्याशी मोनिका के पति हुकम सिंह के खिलाफ शिकारपुर कोतवाली में बीडीसी जीतू ने वोट के लिए प्रलोभन देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थीं। अब बुलंदशहर निवासी एक महिला ने सलेमपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बीते दिनों सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली से वापस बुलंदाशहर लौट रही थी। उसी दौरान हुकम सिंह ने उन्हें अपनी कार में बैठा लिया और छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी उसे थाने के पास गाड़ी से उतार कर धमकी देते हुए चला गया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मोनिका ने वीडियो वायरल कर लगाए पुलिस पर आरोप
शिकारपुर। मोनिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुलिस पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी में शुक्रवार दोपहर को उनके घर आए थे। जिन्होंने उन्हें सिक्योरिटी देने की बात कही और जबरन अपने साथ ब्लॉक ले गए। जहां उक्त लोगों ने उन्हें नामांकन वापसी न लेने पर उनके पति को उठा लेने की धमकी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ना चाहती हैं, लेकिन उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। उनसे जबरन किसी कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए गए हैं।
पर्चा वापस लेने गईं थीं मोनिका
मोनिका सिंह अपनी स्वेच्छा से पर्चा वापस लेने के लिए ब्लॉक गई थीं। पुलिस उनकी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थी। लेकिन, बाद में उनका मन बदला और उन्होंने पर्चा वापसी से इंकार कर दिया। गांव में अफवाह फैली कि उन्हें पुलिस द्वारा जबरन पर्चा वापसी के लिए उठाया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने थाना पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया और चालक घायल हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र कुमार रस्तोगी, सीओ शिकारपुर
विज्ञापन

गाड़ी तोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा
ऊंचागांव। नरसेना थाना क्षेत्र के कस्बा ऊंचागांव में बृहस्पतिवार को ब्लॉक पर प्रमुख पद के नामांकन पत्र जमा किए जा रहे थे। उसी दौरान भाजपा व कांग्रेस समर्पित ब्लॉक प्रमुुुुुख पद के दावेदारों के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। गांव सिहाली निवासी राहुल पुत्र वीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को कांग्रेस समर्थको ने ब्लाक के समीप कार में तोड़फोड़ की और भाजपा समर्थक अहार के गांव भगवंतपुर निवासी दिनेश पुत्र छम्मन व पीड़ित वादी राहुल को लाठी डंडे मार कर घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अमित, उमेश, प्रवीन, लाला और बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें