गुलावठी। नवदीप सामाजिक विकास संस्था भारत ने खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा शर्मा को सशक्त महिला सम्मान से सम्मानित किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश वर्मा, राष्ट्रीय संयोजक सचिन एन वर्मा, प्राची एस वर्मा आदि ने ऋचा शर्मा को तिरंगा पटका पहनाकर व सम्मान पत्र भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि समाज में शिक्षा विभाग के प्रशासनिक पद पर ऋचा शर्मा एक सशक्त महिला अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाहन पूर्ण निष्ठा व सक्रियता से कर रहीं हैं। उन्होंने समाज में अपना व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। जोकि समाज में भावी पीढ़ी की महिला वर्ग के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा की स्रोत हैं। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीके शर्मा भी मौजूद रहे।