फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भाकियू ने मांगा धान की फसल का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर। भारतीय किसान यूनियन लोकहित की मासिक पंचायत में थाना प्रभारी को जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष कपिल सिरोही ने कहा कि पिछले कई दिन से लगातार भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान की फसल का बीमा किया जाता है, फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों के धान की फसल का नुकसान का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंभावली शुगर मिल द्वारा गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। गन्ना भुगतान अविलंब कराया जाए। विद्युत विभाग पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा किसानों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।
एसडीओ कार्यालय में बिजली के बिल ठीक करने के लिए उपभोक्ता लगातार चक्कर काट रहे हैं लेकिन बिजली के बिल ठीक नहीं किए जा रहे हैं । राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पूनिया ने कहा कि संगठन किसानों के हित में हमेशा संघर्ष करने के लिए तैयार है। किसानों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। सभा की अध्यक्षता अजब सिंह ने की संचालन जिलाध्यक्ष कपिल सिरोही ने किया। सभा में चौधरी जयकरण सिंह, बिन्नू मोहन, पप्पू सिंह, सोनू शर्मा व अतर सिंह आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें